Apna Khata, Apna Khata Rajasthan, E Dharti Portal Rajasthan, Bhulekh Nakal, Jamabandi Nakal Rajashtan – राजस्थान अपना खाता पोर्टल, ई धरती पोर्टल राजस्थान, राजस्थान जमाबंदी नक़ल, राजस्थान खाता खसरा नक़ल, भु नक्शा राजस्थान इत्यादि की जानकारी आपको इस लेख में विस्तृत रूप से देखने को मिलेगी।
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं एक नया लेख जो है Apna Khata Rajasthan के सबंध में। इस लेख में आपको इस विषय में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। बहुत सारे दोस्तों को राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गयी जमीन की जानकारी सम्बन्धी सुविधा का पता नहीं है। दोस्तों इस नई सुविधा का नाम है अपना खाता या ई धरती पोर्टल या ई भूमि पोर्टल, इसका प्रयोग करके आप अपनी जमीन की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसमे आपके भूलेख, जमाबंदी, खसरा इत्यादि शामिल हैं।
साथ ही इसके कुछ अन्य फायदे भी हैं जो आपको आगे चलकर हम आपको बताएंगे। यह पोर्टल केवल उन लोगो के लिए जारी किया गया जिनके पास राजस्थान राज्य में जमीन का मालिकाना हक है या आप राजस्थान राज्य के वासी हैं। इसकी मदद से अब आप अपनी जमीन का विवरण घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
Contents
- Apna Khata Rajasthan – E Dharti Portal Rajasthan 2022
- Purpose of Apna Khata | E Dharti Portal Rajasthan का उदेश्य
- Benefits of Rajasthan E Dharti Portal – अपना खाता पोर्टल के लाभ
- How to check Details on Apna Khata, E Dharti Portal Rajasthan
- Jamabandi Nakal Rajasthan
- राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट | Apna Khata Online
- राजस्थान अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क | E Dharti Portal Fees
- भू नक्शा राजस्थान | Rajasthan Bhu Naksha Download Online
- Apna Khata Rajasthan 2022 | – FAQs
Apna Khata Rajasthan – E Dharti Portal Rajasthan 2022
अपना खाता राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक नयी सुविधा है। अब आप इस सुविधा का उपयोग करके अपनी जमीन से सम्बन्धी जानकारी जैसे जमाबंदी नक़ल, गिरदावरी रिपोर्ट,भू नकशा, खाता खसरा नक़ल इत्यादि को घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से जान सकते हैं। राजस्थान सरकार ने अब राज्य के सारे भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में परिवर्तित कर दिया हैऔर प्रत्येक जिले में एक रिकॉर्ड रूम का निर्माण किया गया है। आप डिजिटल रिकॉर्ड रूम में जाकर भी अपनी जमीन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ई धरती पोर्टल तो है है आपकी मदद करने के लिए।
सुविधा का नाम | अपना खाता | ई धरती |
राज्य का नाम | राजस्थान |
सुविधा के लाभ | जमाबंदी नक़ल, गिरदावरी रिपोर्ट,भू नकशा, खाता खसरा नक़ल |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के वासी |
विभाग का नाम | राजस्थान राजस्व विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | apnakhata.raj.nic.in |
Purpose of Apna Khata | E Dharti Portal Rajasthan का उदेश्य
राजस्थान एक बहुत ही बड़ा राज्य है और इसका भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए सरकार को काफी मुसक्कत पड़ी। अंत भला तो सब भला, अब राजस्थान वासी अपनी जमीन की जानकारी घर बैठे इंटरनेट और कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल के द्वारा कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं। अब उनको ना तो किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने और ना ही लम्बी लम्बी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतज़ार करना। अपना खाता राजस्थान का उपयोग करके आप अपनी जमीन के खसरा नंबर, खतौनी नम्बर, जमाबंदी नक़ल आदि को कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं। भूमि का नक्श देखना हो या गिरदावरी की रिपोर्ट डाउनलोड करनी हो तो ये काम भी आप राजस्थान ई धरती पोर्टल के माध्यम से आसानी पाएंगे।
यह भी देखें :-
Benefits of Rajasthan E Dharti Portal – अपना खाता पोर्टल के लाभ
हर वह सरकारी स्कीम जिसका आम जन को कोई लाभ नहीं है वह उस सफ़ेद हाथी की तरह है जिसके बारे बहुत है लेकिन किसी ने देखा नहीं। इसीलिए राजस्थान सरकार Apna Khata Rajasthan को सफ़ेद हठी बनने से रोकने के लिए बहुत सरे महत्वपूर्ण लाभ इसमें जोड़ दिए हैं। सबसे बड़ा लाभ तो ये है की अब आपको अपनी जमीं सम्बन्धी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं खाने पड़ेंगे और ना ही लम्बी लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा
- देखें अपनी जमीन की सम्पूर्ण जानकारी मात्र एक क्लिक के मदद से।
- डाउनलोड करें खसरा, खतौनी और जमाबंदी की नक़ल, वो भी घर बैठे।
- नामांतरण के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन करें, E Dharti Apna Khata की वेबसाइट की मदद से।
- नामांतरण आवेदन की स्तिथि का पता लगाएं।
- केवल राजस्थान के नागरिको के लिए ही है ये पोर्टल।
- अब आपको पटवारखाने या जिला सचिवालय जाने की जरूरत नहीं।
- समय और पैसे दोनों की बचत होगी आम नागरिको को।
How to check Details on Apna Khata, E Dharti Portal Rajasthan
अपना खाता के सम्बन्ध में राजस्थान सरकार का भी यही वक्तव्य है की अब आम आदमी को अपनी जमीन से जुडी जानकारी और दस्तावेज प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और सभी दस्तावेज उसे घर बैठे ही मिल जाया करेंगे। अगर आप अपनी जमीन की जमाबंदी नकल , खसरा नकल, भू नक्शा, नकल भूलेख रिपोर्ट, गिरदावरी रिपोर्ट को अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से देखना और डाउनलोड करना चाहते है तो निचे दिए गए चरणों का अनुपालन करें और अपना दस्तावेज Apna Khata Rajasthan या E Dharti Portal Rajasthan से प्राप्त करें।
Jamabandi Nakal Rajasthan
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट को खोलें जो apnakhata.raj.nic.in है।
- अब आपके सामने अपना खाता वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले का चुनाव करना है।
- जिला चुनने के बाद अपनी तहसील का चुनाव करें।
- उसके उपरांत तहसील में आने वाले गाँव की सूचि आ जाएगी।
- अपने गाँव का चुनाव करें और अब आप अपने नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, URN और GRN को उपयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद आप अपनी Apna Khata Jamabandi Nakal Rajasthan डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट | Apna Khata Online
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट को खोलना है जो https://khasra.rbaas.in है.
- अब आपको अपना जिला, तहसील, गाँव, फ़सल, सम्वत, और खाता चुनें।
- यह जानकारी भरने के बाद आपको साड़ी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब आप अपनी खसरा / फसल गिरदवारी रिपोर्ट को देख सकते हैं एवं इसको डाउनलोड भी कर सकते है।
राजस्थान अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क | E Dharti Portal Fees
अभिलेख का नाम / Event Name | परिमाण / Result | शुल्क / Fees |
---|---|---|
जमाबंदी प्रतिलिपि / Jamabandi Nakal | 10 खसरा नंबर तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिये |
₹10 ₹5 |
नक्शा प्रतिलिपि / Naksha Nakal | प्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिये | ₹20 |
नामांतरण पी21 | प्रत्येक नामांतरण के लिये | ₹20 |
भू नक्शा राजस्थान | Rajasthan Bhu Naksha Download Online
- आपको सबसे पहले bhunaksha.raj.nic.in को खोलना हैं।
- अब आप अपनी जानकारी डालकर Rajsthan Bhu khasra map डाउनलोड कर सकते हैं।
- आपको अपना जिला तहसील गाँव आदि की जानकारी वेबसाइट पर डालनी होगी।
- इसके बाद आपको डाली गयी जानकारी की अनुसार भू नक्शा प्राप्त हो जायेगा।
- अब आप इस नक़्शे के मदद से आप अपनी जमीन की जानकारी देख सकते हैं।
Apna Khata Rajasthan 2022 | – FAQs
Apna Khata Portal की ऑफिसियल वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in है।
E Dharti पोर्टल का उपयोग राजस्थान राजस्व विभाग के द्वारा अपना खाता पोर्टल को चलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके द्वारा आप राजस्थान में अपनी जमीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
नहीं, किसी भी नागरिक से राजस्थान भू नक्शा देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
आप राजस्थान अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करके ऑनलाइन ही जमाबंदी नक़ल प्राप्त कर सकते हैं।
अपना खाता एक ऑनलाइन भूमि विवरण सुविधा है जिसे हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इसके द्वारा आप राजस्थान में किसी भी जिले, गाँव की भूमि का विवरण देख सकते हैं।